फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी एसओ क्राइम ब्रांच से संबद्ध किए गए

Sat, 09 Jan 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री बाजार में ईद मिलादुन्ननबी जुलूस का विरोध कर रहे लोगों को लाठियों से पीटने, सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोपी थानाध्यक्ष खुखुंदू अशुमान यदुवंशी को एसपी ने क्राइम ब्रांच की अपराध शाखा में भेजा दिया है। एसपी ने अपने इस कदम से करीब पंद्रह दिन से थानेदार के खिलाफ चल रहे अधिवक्ताओं, पत्रकारों के विरोध को शांत करने की कोशिश की है। लेकिन एसओ के सस्पेंड किए जाने की मांग को उन्होंने नजर अंदाज कर दिया। 
विज्ञापन

इसके अलावा दो निरीक्षक सहित तीन दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। हालांकि महकमे में पहला फेरबदल करने वाले एसपी ने कई दरोगाओं के ख्वाब को भी चकनाचूर कर दिया।  24 दिसंबर को खुखुंदू के पड़रीबाजार से निकल रहे जुलूस का कुछ लोगों ने विरोध किया था। आरोप है कि एसओ खुखुंदू अंशुमान यदुवंशी ने कई लोगों को लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। लाइसेंसी पिस्टल से अरविंद पांडेय को घायल कर दिया था। एसओ को तत्काल निलंबित किए जाने को लेकर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंप दी। एसओ के निलंबन को लेकर दीवानी के अधिवक्ता कई दिनों से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे थे। शुक्रवार की रात एसपी पंकज कुमार ने लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष खुखुंदू अंशुमान यदुवंशी को क्राइम ब्रांच की अपराध शाखा में भेज दिया। बघौचघाट एसओ नितीश श्रीवास्तव को खुखुंदू का नया थानेदार बनाया गया है। पुलिस लाइंस से उप निरीक्षक गजेन्द्र राय को भाटपार रानी भेजा गया, वहां से शशांक शेखर राय को एसओ भलुअनी बनाया गया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह को भलुअनी से सलेमपुर, रामऔतार यादव को सलेमपुर से रुद्रपुर कोतवाल बनाया गया है। प्रभारी कोतवाल रुद्रपुर रहे रामअशीष यादव को बघौचघाट एसओ बनाया गया है। हालांकि इस फेरबदल में सत्ता की गलियारों में ऊंची रसूक का दावा करने वाले निरीक्षक और दरोगाओं के ख्वाब पूरे नहीं हो सके हालांकि महकमे में और बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें