फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रसोई घर में घुसा सांप, दहशत में गुजरी रात

Sat, 01 Aug 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। रामपुर धौताल गांव में बृहस्पतिवार की रात एक सांप रसोई घर में पहुंच गया। सांप के फुफकारने की आवाज से परिवार वाले पूरी रात दहशत में रहे। शुक्रवार की सुबह लोगों ने इस सांप को मारकर परिवार वालों को राहत दिलाई।
विज्ञापन

रामपुर धौताल निवासी मजाहिद के घर की महिलाएं रात में भोजन बनाने रसोई घर में गईं तभी भीतर से सांप के फुफकारने की आवाज आई। महिलाएं चीखते हुए भागीं। परिवार और पड़ोस के लोगों ने भीतर जाकर देखा तो सांप गैस सिलिंडर के पेंदी के पास बैठा हुआ था। सुबह होने पर ग्रामीणों ने सांप को मारा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें