फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, होगी गिरफ्तारी

Sat, 03 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि चाहे अपराधी कितना ही बड़ा क्यों न हो, योगी सरकार की पुलिस उसे खोज निकालने में सक्षम है।
विज्ञापन

पशु तस्करों के वाहन से दो युवकों की हादसे में मौत के मामले में आरोपी चाहे देश के किसी भी कोने में छिपे हों, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विधायक शुक्रवार को मझौलीराज पहुंचे, जहां 10 दिसंबर को पशु तस्करों के वाहन से कुचलकर सौरभ चतुर्वेदी पुत्र संजय चतुर्वेदी व आशुतोष पांडेय पुत्र रमेश पांडेय की मौत हो गई थी। विधायक ने दोनों पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।विधायक ने परिजनों से पुलिस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली, जिस पर परिजन ने अब तक की कार्रवाई पर संतोष जताया। इसके बाद विधायक ने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर वार्ता कर मामले की प्रगति जानी और पशु तस्करों के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मृतक परिवारों को सरकारी स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
साथ ही थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि फरार चल रहे पशु तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान नगर के लोगों ने भी मृतक परिवार को संविदा के आधार पर नौकरी देने और पशु तस्करों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौैके पर विक्रांत मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, हिमांशु मिश्र, डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, नवीन तिवारी, अभिषेक उर्फ सिब्बू मिश्र, मनीष मिश्रा, पूर्व चेयरमैन गौरीशंकर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें