फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंगल बाजार सड़क का निर्माण पूरा

Sat, 03 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। वर्षों से टूटी मंगल बाजार मार्ग के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को सड़क पर आवागमन बहाल हो गया। हालांकि सड़क के दोनों तरफ पटरियों का निर्माण होना बाकी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने नगर पंचायत स्थित इस सड़क पर आवागमन की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। सड़क एक किमी. तक पूरी तरह टूट चुकी थी। नगर व क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक बड़ी समस्या रही। प्रत्येक मंगलवार को यहां मंगल बाजार लगता रहा।
साथ ही रोजाना यहां सुबह सब्जी मंडी लगती है। स्कूल कॉलेज जाने वाले दर्जन भर छात्र व शिक्षक इस मार्ग पर गिरकर चोटिल भी हुए थे। कई वाहन पलट गए थे। नगर पंचायत ने इस मार्ग को बनाने के लिए शासन से धन मांगा। 6.20 मीटर सीसी रोड के निर्माण की स्वीकृति मिली, जिसकी चौड़ाई 4.2 मीटर है। इसकी कुल लागत 78.08 लाख रुपये है। हालांकि नव निर्मित मार्ग के दोनों तरफ मिट्टी भराई का कार्य अभी बाकी है। शुक्रवार को सड़क पर आवागमन बहाल हो गया। स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग संचालन होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

इस संबंध में चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए मार्ग संचालन शुरु कर दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी भराने का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। संवादज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें