फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाटपाररानी में तस्करों का दशकों से बोलबाला

Sat, 20 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भाटपाररानी सर्किल के थाना क्षेत्र पशु तस्करों के लिए पहले से महफूज ठिकाना रहा है। 80 और 90 दशक से लेकर अब तक पशु तस्करों का बोल बाला चला आ रहा है। तब पशु तस्करी को रोकने के लिए इतनी सक्रियता नहीं होती थी।
उस जमाने के कुछ पशु तस्करों की हत्याएं भी हो चुकी हैं। कई पशु तस्करों की सामान्य मौत हुई है। समय बदलने के साथ कई पशु तस्कर इस धंधे से दूरी बना लिए और युवाओं को इस धंधे से जोड़कर बैकिंग करने लगे। इसमें रोड़ा बनने वाले चाहे पुलिस हो या अन्य कोई रास्ते से हटाने में थोड़ा भी गुरेज नहीं करते हैं। गोरखपुर की वारदात इसका उदाहरण है। भाटपाररानी क्षेत्र जब तहसील सलेमपुर था, उस समय पशु तस्करी के धंधे में रुस्तम बहियारी के खड़वा टोला निवासी उमा चौधरी का दबदबा था। उस समय जगह-जगह पशुओं का मेला लगता था। महुआबारी का पशु मेला उस समय का मशहूर मेला था। वहीं से ट्रकों में भरकर बड़ी संख्या में पशु बिहार होते बंगाल भेजे जाते थे। उमा चौधरी ने इस धंधे में अकूत संपत्ति कमाई। उनके संरक्षण में अनेक पशु तस्कर फले-फूले।
विज्ञापन

90 के दशक के अंत में बनकटा थाना के ग्राम भटही भाट के रहने वाले कसाइयों के गिरोह उमा चौधरी की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर कर दी थी, जबकि उमा चौधरी को उन पर काफी विश्वास था और यह कसाई पशु तस्करी में उनकी पूरी मदद करते थे। इसके बाद इसके परिवार वालों ने पशु तस्करी की बागडोर संभाली। इसमें तार बाबू एंड गिरोह का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन

आजकल तार बाबू जेल से बाहर आने के बाद भूमिगत है। पशु तस्करी में रोड़ा जो भी बना उसको इस ग्रुप का सामना करना पड़ा। पुलिस पर भी इस गिरोह के लोग गोली चला चुके हैं। भाटपाररानी के एक दरोगा को पशु लदे ट्रक का पीछा करते समय वर्ष 2017 में सलेमपुर-मैरवा मार्ग के बहियारी बघेल में कूंचकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें