बनकटा। चोरी की बाइक से अवैध शराब लेकर जा रहे तस्कर को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि चोरी की बाइक से शराब तस्करी के जरिए बिहार लेकर जा रहा था। मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
सीओ भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में बुधवार की सुबह थाना बनकटा पुलिस संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पचरुखिया मोड़ के पास से एक व्यक्ति को चोरी की बाइक व शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बंटी-बबली ब्रांड की दो पेटी अवैध देसी शराब 90 बोतल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी की पहचान विसेन्द्र गौड़ पुत्र राम आशीष गौड़ निवासी बरासे थाना मैरवा जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद प्रजापति व कांस्टेबल आशीष तिवारी शामिल रहे। संवाद