फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट व बलवा के मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Feb 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। नगर पंचायत के फरीदपुर वार्ड निवासी एक परिवार की पिटाई के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों पर बलवा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। घटना खेत में गंदा पानी बहाने को लेकर हुई। मामले में एसपी के निर्देश पर कार्रवाई हुई। कस्बा के फरीदपुर निवासी सोनमती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 27 जनवरी की सुबह वह अपने खेत के पास गई थी। बगल के लोग खेत में अपने घर का गंदा पानी और कचरा फेंकते है। इसका विरोध करने पर उन्होंने महिला की पिटाई कर दी। महिला के बीच-बचाव में आए उसके बेटे विशाल को भी पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची बेटी मधु किसी तरह इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गई। आरोपी धारदार हथियार से हमला कर दिए। मामले में पुलिस ने आरोपी सुमेर, विकाश राजभर, छट्ठू राजभर, धीरु राजभर, रुदल राजभर, सामा राजभर, लक्ष्मण राजभर, अमित राजभर, वकील राजभर, फूलवा देवी, सुमन, सरिता देवी पर गोलबंद होकर मारपीट और बलवा का एफआईआर दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें