फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 2784 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने बुधवार की सुबह ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक से 2784 पाउच अंग्रेजी शराब और 264 केन बीयर बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि देवरिया की तरफ से एक ट्रक में अवैध शराब की खेप खुखुंदू चौराहा होते हुए बिहार के लिए जा रही है। इसके बाद परसिया भंडारी स्थित पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। इसी बीच तेजी से एक ट्रक आता दिखाई पड़ा। रोकने पर चालक ट्रक से कुदकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें से बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर और ट्रक चालक ने अपना नाम अंकित मध्देशिया निवासी टीचर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 सुगही थाना सलेमपुर कोतवाली बताया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था। ट्रक सीज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें