फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे स्टेशन से 48 शीशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को जीआरपी ने चेकिंग अभियान के दौरान 48 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यात्री सुरक्षा को लेकर जीआरपी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बैग लिए एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 48 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में आरोपी की पहचान प्रेम सिंह, निवासी विशुनपुर कला, थाना एकमा, जिला छपरा (बिहार) के रूप में हुई है।
जीआरपी ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जीआरपी भटनी के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक तस्कर पकड़ा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें