फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोटावेटर की चपेट में आकर घायल हुए बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम खारीडीह में दो दिन पूर्व हरेंद्र यादव का 11 वर्षीय पुत्र आलोक यादव रोटावेटर के एक्सेल की चपेट में आकर घायल हुए बच्चे की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। उसका मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। रविवार को तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार मे चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

आलोक ट्रैक्टर पर बैठा था। ट्रैक्टर चालू होने पर वह नीचे एक्सेल पर गिर पड़ा था। उसका पैर बुरी तरह से एक्सेल की चपेट में आ गया था। इससे उसका मुंह और पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था।
परिजन उसे तत्काल भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वह पिता की इकलौता पुत्र था। वह कक्षा छह में गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। दो बहने आकृति और आराध्या हैं। पिता हरेंद्र यादव राजमिस्त्री का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें