फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे स्टेशन से 45 शीशी देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बनकटा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जीआरपी ने गश्त के दौरान एक युवक को 45 शीशी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी की आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ बनकटा रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 45 शीशी देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान मनोज चौहान निवासी रामनगर सतपोखरिया, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई। जीआरपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अजय कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें