फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह ट्रेनें निरस्त, दो का बदला रूट

Thu, 11 Dec 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बिहार के मैरवा रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट और क्राॅसिंग बदलने के कार्य के चलते बुधवार को रेलवे ने ब्लॉक लिया था। इस वजह से स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों को निरस्त और दो का रूट परिवर्तन किया गया।
विज्ञापन

इससे रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन यात्री परेशान रहे। वह रूट की निरस्त व डायवर्ट ट्रेनों के आसपास चलने वाली गाड़ियों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
मैरवा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने और सुरक्षा को लेकर प्वाइंट, क्रासिंग बदलने व अन्य मरम्मत कार्य चल रहे हैं। इसके लिए रेलवे ने सात से 16 दिसंबर तक विभिन्न ट्रेनों को निरस्तीकरण, रूट परिवर्तन व नियंत्रित किया है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, गोरखपुर-छपरा पैसेंजर, पूर्णिया कैंट- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, छपरा कचहरी-मऊ पैसेंजर, छपरा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रही। वही गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस को थावे के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें