फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हॉकी प्रतियोगिता में छह टीमें करेंगी प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें छह टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता 11 से शुरू होगी। इसमें स्टेडियम की ए और बी दो टीम के साथ महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज भलुअनी और अंजुमन इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल देवरिया के टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। स्टेडियम के यहां की प्रशिक्षक और आयोजन शकील अहमद ने बताया की दो अन्य विद्यालय जीवन मार्ग सोफिया सेकंडरी स्कूल और सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज ने अपनी टीम भेजने की सहमति दी है। प्रशिक्षक ने बताया की खेल में 15-15 मिनट के चार क्वार्टर होंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें