फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: श्रावण पूर्णिमा पर विधि-विधान से हुई पूजा, हवन-आरती के बाद बांटा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के गड़ेर गांव स्थित करीब 500 वर्ष पुराने मां जालपा देवी मंदिर में श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में मां के दर्शन-पूजन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

मां जालपा देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। आचार्यों ने गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इसके बाद हवन और आरती हुई। पूजा समाप्त होने पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रमणि सिंह, विशाल गुप्ता, सोनू सिंह, तुलसी, रामसुभग गुप्ता, श्याम बदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें