फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद और मारपीट में दो महिलाओं समेत छह का चालान

Sun, 07 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुए जमीन विवाद और नशे में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। सभी का नजदीकी के अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रविवार को सभी का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया है।
खुखुंदू क्षेत्र के सोनरापार गांव निवासी भूपेंद्र चौहान पुत्र सदानंद चौहान और राम नजर चौहान पुत्र स्व. परमहंस चौहान के बीच जमीन विवाद है। रविवार सुबह दोनों पक्ष विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर आपस में उलझ गए। देखते-देखते मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने एक पक्ष से भूपेंद्र चौहान, संगीता देवी, दूसरे पक्ष से राम नजर चौहान, उनकी पत्नी फूला देवी और बेटे बजरंगी चौहान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं धोबी गांव में भी नशे में धुत्त होकर वृद्धिचंद्र ने एक व्यक्ति दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज और मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने वृद्धिचंद्र को हिरासत में ले लिया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें