रामपुर कारखाना। बरवा मीरछापर गांव में मां की 13वीं के कार्यक्रम में आभूषण को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने भाभी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गांव निवासी मोतिया देवी (90) की मौत के बाद शुक्रवार को ब्रह्मभोज था। भोजन के बाद आभूषण को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई जगदंबा कुशवाहा और उसके परिजन ने केश्वर कुशवाहा की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नौतन हथियागढ़ से मृतक की भाभी रंभा देवी और भतीजे अमिताभ बच्चन को गिरफ्तार किया। सीओ सदर संजीव रेड्डी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।