फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों का सेवन सामाजिक समस्या : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए डीएम ने की बैठक, जागरुकता पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कलक्ट्रेट कार्यकक्ष में नशीले पदार्थों और बच्चों के नशीली दवाओं के सेवन से रोकने के लिए बुधवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने अधिकारियों को इसके लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। कहा कि मादक पदार्थों का सेवन एक सामाजिक समस्या है। शैक्षिक संगठनों के माध्यम से इसके बारे में जागरुकता, नशे से पीड़ितों की पहचान करना एवं नशे से ग्रस्त लोगों का पुनर्वास करने जैसी सेवाएं प्रदान करना नशा मुक्त भारत अभियान का मूल उद्देश्य है। उन्होंनेे नशा मुक्ति के लिए विभिन्न आवश्यक गतिविधियों, उपायों को अपनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि समाज में तथा ऐसे लोगों के बीच पूरी कार्य योजना के साथ जाएं और उनमें जागरुकता लाने का कार्य करें, जिससे कि वे प्रेरित हों और नशा मुक्त हो सकें। उन्होंने ऐसे कार्यों में स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सभी को बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश सोनकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, बाल संरक्षण अधिकारी जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें