फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! कोतवाली पुलिस नहीं कर रही न्याय, आप ही कुछ करिए

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती ने प्रेमी पर लगाया आरोप, कहा-शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर गर्भपात कराया
विज्ञापन

- पांच माह से न्याय के लिए कोतवाली का चक्कर काट रही है पीड़ित युवती, आरोपी युवती को दे रहा जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सलेमपुर। मझौलीराज नगर पंचायत के एक मुहल्ले की रहने वाली एक युवती ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। हाथ में पत्र लेकर कहा-साहब कोतवाली पुलिस पांच माह से मुझे न्याय नहीं दिला पा रही है, आप ही कुछ करिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर महिला को न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र की नगर पंचायत मझौलीराज के एक मुहल्ले की रहने वाली युवती बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां उसने शिकायती पत्र देकर बताया कि मुहल्ले के कुछ लड़के उसे बहला-फुसलाकर अपने पास रखा करते थे। इस दौरान प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत संबंध बना लिया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी उसके प्रेमी को हुई तो उसने दवा देकर मासूम को कोख में ही मार डाला। जब मैं इसका विरोध की तो दो महीने बाद शादी करने की बात कही। दो महीने बीतने के बाद भी उसने शादी से इन्कार कर दिया। वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस और मझौली चौकी से की गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है, जिससे परेशान होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। युवती की पीड़ा सुनकर जिलाधिकारी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा। प्रभारी कोतवाल रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें