फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी का सिंदूरदान बड़ी बहन की उजड़ी मांग

Sat, 02 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र, सलेमपुर। नियति के क्रूर खेल से मझौलीराज में हर कोई स्तब्ध है। शारदा प्रसाद के जिस घर में मंगलगीतों का शोर था, वहां अब मातम है। आंसुओं के बीच उनकी छोटी बेटी नीतू की मांग भले ही शुक्रवार रात को भर गई लेकिन बड़ी बहन का सुहाग लुट गया। वहीं दुर्घटना में शारदा की बहू ने भी अपना भाई खो दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मझौलीराज में नीतू की बरात पहुंची थी। शहनाइयों की धुन और मंगल गीतों से पूरा माहौल खुशनुमा था। दरवाजे पर घरवाले लोगों का स्वागत करने में लगे जुटे थे। अचानक द्वारपूजा के लिए बरातियों की अगुवानी करने गए दो रिश्तेदारों की हादसे में मौत की खबर पहुंच गई। खुशी के माहौल के बीच चीत्कार मच गया। चीख पुकार के बीच दुल्हन की मांग में सिंदूर भराई का कार्यक्रम हुआ और गम में डूबे बाराती बिना नाश्ता और भोजन किए सिर्फ दुल्हन को साथ लेकर रात को ही चले गए।

दिल दहला देने वाली इस हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लार नगर के पकड़ी टोला का रहने वाला अनिल की ससुराल शारदा प्रसाद के घर है। नीतू की बड़ी बहन से उसकी शादी हुई थी। टड़वा का रहने वाला अर्जुन की बहन की शादी शारदा के बेटे परमेश्वर के साथ हुई थी। वह अपने बहन के घर आया था। भाटपाररानी के मेहरौना गांव से बारात पहुंची तो  दोनों रिश्तेदार द्वारपूजा के लिए अगुवानी करने पेट्रोल पंप पहुंचे। उधर से गुजर रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इससे मौके पर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। मंगल गीतों की जगह चीख पुकार के बीच नीतू की मांग में सिंदूर भरा गया। मंगल गीतों की जगह मौत के गम में डूबे लोगों ने सिसकियों के बीच शादी का रस्म पूरा कराया। पुलिस ने परमेश्वर की तहरीर पर चालक और वाहन पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें