बरहज। सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में तीन दिन से कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में सरयू में 35 और राप्ती के जलस्तर में 30 सेमी की कमी दर्ज की गई है। नदियों के पीछे हटने से थाना घाट पर सिल्ट जमने लगी है।
नेपाल में आई त्रासदी के बाद से सरयू और राप्ती के जलस्तर में उफान आ गया था। दोनों नदियों का जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा था। सरयू इस बार के उच्चतम लेबल 67.70 मीटर तक पहुंच गई थी। फिलहाल नदी खतरे के निशान 66.50 से अब भी 65 सेंटीमीटर ऊपर 67.15 मीटर, जबकि राप्ती 67.50 मीटर पर बह रही है। संवाद