फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईबी की 20 से अधिक मैरिज हॉल पर नजर, खंगाल रही है डाटा

Sun, 23 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरहज नगर पालिका अध्यक्ष के मैरिज हॉल पर छापा मारने के बाद जीएसटी की एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) ने जिले भर के अन्य मैरेज हॉल और होटलों की गोपनीय जांच शुरू कर दी है। मामला हर साल हाे रही जीएसटी चोरी का है।
विज्ञापन

फिलहाल करीब 20 बड़े मैरेज हॉल व बैंक्वेट हॉल ऐसे हैं, जिनकी छानबीन हो रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और जगहों पर भी छापा पड़ सकता है।
पिछले दिनों यह प्रकरण शासन के संज्ञान में आया था कि कई मैरिज हॉल व बैंक्वेट हॉल ऐसे हैं, जहां शादी समारोह, पार्टी और अन्य कार्यक्रमों की बुकिंग से हर महीने लाखों रुपये की कमाई तो हो रही है, लेकिन जीएसटी रिटर्न में इन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है।
कुछ ने बुकिंग कम दर्शाई है, जबकि कई ने अपनी वास्तविक आय से कम बिलिंग बताई है। विभाग को आशंका है कि इसके जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हो रही है, जिसके चलते अब एक-एक बुकिंग रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन बिल तक खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जांच टीम ने पिछले दो वर्षों में हुई बुकिंग का पूरा विवरण मांगा है। कई स्थानों पर टीम ने ऑन-स्पॉट निरीक्षण भी किया, जहां कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े भुगतान की जांच की गई।
यह भी देखा जा रहा है कि क्या मैरिज हॉलों ने पैकेज के नाम पर लिए गए भुगतान का पूरा विवरण अपने बिल में दिखाया या नहीं, और क्या सेवाओं पर लागू जीएसटी की सही दर वसूली और जमा की गई या नहीं। जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती है तो संबंधित मैरिज हॉल पर भारी जुर्माने, बकाया टैक्स की वसूली और जरूरत पड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग का यह भी कहना है कि शादी के मौसम में अक्सर ऐसे मामलों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए अब इस क्षेत्र की निगरानी और सख्त की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें