फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सहस्त्रबाहु की जयंती मनाई

Sun, 13 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जायसवाल समाज के लोगों ने शनिवार को देवरिया क्लब में महाराजा सहस्त्रबाहु की जयंती मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गोरख जायसवाल और बिहार की विधायक ललिता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। 
विज्ञापन

पूर्व सांसद गोरख जायसवाल ने कहा कि समाज के लोगों को विकास के लिए कार्य करना चाहिए। शिक्षा पर जोर देना चाहिए। इसी से समाज का विकास होगा। ललिता देवी ने कहा कि जब समाज के लोग एकजुट होंगे तो अधिकार अपने आप मिल जाएंगे। समाज के लोगों को राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्ष जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष हरेंद्र जायसवाल और संचालन हृदयनारायण जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल, सीमा जायसवाल, विवेक कमानी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें