मईल (देवरिया)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्र के अलावा श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक के कसिली गांव के रहने वाले हैं। श्रीराम मंदिर से जुड़े दोनों महत्वपूर्ण पदों पर आसीन व्यक्तित्वों का देवरिया से सीधे जुड़ा होना जिले के लिए गौरव की बात है।
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र का अपने पैतृक गांव से अभी भी सीधा जुड़ाव है। हालांकि, व्यस्तता के चलते वे गांव कम ही आ पाते हैं। गांव के लोग बताते हैं कि 18 अगस्त 1998 को वह अपने चाचा एवं तत्कालीन जेलर पृथ्वीचंद मिश्र के ब्रह्मभोज में गांव आए थे। हालांकि, नृपेंद्र मिश्र के पुत्र एवं विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र का गांव से निरंतर जुड़ाव बना हुआ है। संवाद