फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खुद को मृत दिखा पत्नी को दिला रहा विधवा पेंशन

Sun, 27 Apr 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। जिले के पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव के व्यक्ति ने परिवार रजिस्टर में खुद को मृत दिखाकर अपनी पत्नी को विधवा पेंशन का लाभ दिला रहा है।
विज्ञापन

वहीं, खलिहान की जमीन पर कब्जा कर प्राथमिक विद्यालय की मान्यता ले ली है। इस मामले में गांव के एक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के सकतुआ बुजुर्ग गांव के रहने वाले अक्षयबर तिवारी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि गांव का एक व्यक्ति अभी जिंदा है। आरोप है कि उसने सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से परिवार रजिस्टर में 10 जुलाई 2012 को खुद को मृत अंकित करा दिया। उसके बाद उसने अपनी पत्नी का विधवा पेंशन के लिए आवेदन कर दिया।
ब्लॉक के जिम्मेदारों ने भी आवेदन का सत्यापन कर संस्तुति के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रेषित कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी को समाज कल्याण विभाग से पेंशन मिलने लगी। शिकायतकर्ता आरोप है कि वह जालसाज किस्म का है, उसने गांव के खलिहान की जमीन पर प्राइमरी पाठशाला की मान्यता लेकर कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें