फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुराने बस स्टैंड पर शाॅपिंग कांप्लेक्स का काम शुरू

Tue, 12 Nov 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोआपरेटिव चौराहे के पास स्थित पुराने बस स्टैंड को तोड़कर इसके स्थान पर शापिंग काम्पलेक्स और पार्किंग बनाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर जेसीबी, क्रेन सहित अन्य मशीनें मंगाई गई हैं।
अंडर ग्राउंड पार्किंग बन जाने के बाद इसका सबसे ज्यादा फायदा वाहन स्वामियों को होगा, वहीं जाम की स्थिति में भी सुधार आएगा। कोआपरेटिव चौराहे के पास वर्ष 1956 में बने पुराने बस स्टैंड जो पिछले कई वर्षों से निष्प्रयोज्य था, इसके दिन अब बहुरने की शुरुआत हो गई है। यहां अंडरग्राउंड पार्किंग, एआरएम कार्यालय और व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन

पहले चरण में पुराने भवनों को तोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। नए भवनों के लिए नींव खुदाई का कार्य भी शुरू हो गया है। वर्तमान में सिविल लाइंस रोड पर बस अड्डा संचालित किए जाने के बावजूद पुराने बस अड्डा परिसर में रोडवेज कर्मचारियों के वेतन, ईपीएफ सहित अकाउंट से संबंधित अन्य कार्य अक्तूबर माह तक हुए हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों व कर्मचारियों को नया बस अड्डा परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है, क्योंकि जहां कार्य हो रहा था, वह भवन अब टूटना है। ऐसे में यहां के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुराने हो चुके रिकार्डों व रजिस्टरों को जला दिया। इनके मुताबिक अब यह कार्य के लायक नहीं रह गए थे। ध्वस्तीकरण कार्य करा रहे ठेकेदार सोनू ने बताया कि पुराने भवन से वर्ष 1952 में बनी ईंट निकल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें