मारपीट में तीन घायल
एक साल पहले भी ग्राहक को लेकर किए थे मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। दुकान पर ग्राहक बुलाने को लेकर मुख्य बाजार में दुकानदार आपस में भिड़ गए। घटना रविवार की देर रात की है। दोनों दुकानदारों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया गया। एक साल पहले भी दोनों दुकानदार बाजार में मारपीट कर चुके हैं।
नगर के मुख्य बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने शृंगार और कपड़े की दुकान चलाते हैं। दोनों दुकानदार सड़क पर खड़े होकर ग्राहकों को अपनी दुकान से सामान खरीदने की अपील करते रहते हैं। इस बात को लेकर रविवार की रात दोनों दुकानदार मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से लाठी, डंडा चलते देख ग्राहक खिसक लिए। मारपीट की घटना में धर्मेन्द्र उर्फ पिंटू और गब्बू लाल समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।