फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों ने पति-पत्नी को पीटा

Tue, 21 May 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव का मामला, घायल की बेटी ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन लोगों ने पति-पत्नी को चाकू से वार कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी शशि कला देवी 19 मई की रात अपनी मशीन पर घूमने गई थीं। जहां पहले से घात लगाकर बैठे आधा दर्जन लोगों ने शशि कला की अपशब्द कहते हुए पिटाई शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पति गुलाब सिंह पत्नी को बचाने पहुंचे। आरोपियों ने उनको भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्री शिल्पी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस और पीआरवी को फोन किया। पुलिसकर्मियों ने इलाज कराने के बाद थाने पर आकर तहरीर देने की सलाह दी। परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचे। हालत गंभीर देखकर दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को पुत्री ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। तहरीर में पुत्री शिल्पी ने मां के कान के सोने की बाली छीनने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में थानेदार नंदा प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। चाकू मारने का आरोप निराधार है। भूमि विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें