फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सब्जी मंडी में भिड़े दुकानदार, मची अफरा-तफरी

Wed, 04 Feb 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को बिक्री के रेट को लेकर दुकानदार आपस में भिड़ गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मारपीट में जहां एक पक्ष से आजाद नगर दक्षिणी निवासी नौशाद पुत्र निजामुद्दीन का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष से पटेल नगर पश्चिमी के सेराज अहमद को भी चोट लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। सब्जी मंडी में आजाद नगर दक्षिणी निवासी नौशाद और पटेल नगर के सेराज दुकान लगाते हैं। लोगों के अनुसार दुकानदार सामानों की बिक्री कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच रेट को लेकर कहासुनी और मारपीट होने लगी। दुकानदारों में हुए मारपीट में ईंट-पत्थर भी चलने की बात सामने आ रही है। मंडी में कुछ देर के लिए खलबली मच गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मंडी में मारपीट की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें