फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उधार दिए रुपये मांगने पर दुकानदार को धमकी, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर निवासी एक व्यक्ति शहर के मालवीय रोड पर बर्तन की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर देवरिया खास निवासी एक व्यक्ति अक्सर आता जाता था। उसने अपनी मां को बीमार बताते हुए बर्तन दुकानदार से 2.25 लाख रुपये उधार लिए थे। जब दुकानदार ने अपना पैसा मांगा तो वह देने में आनाकानी करने लगा। दबाव बनाने पर उसने वाहन से कुचलवा देने व जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदार ने अब एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने व पैसा वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। इस पर एसपी ने सीओ सदर को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। शहर के भीमपुर निवासी मेराज अंसारी पुत्र मोहम्मद फकरुद्दीन की शहर के मालवीय रोड में बर्तन की दुकान है। दुकान पर आने वाले शहर के देवरिया खास निवासी एक युवक से उनकी जान पहचान हुई। इसके बाद युवक ने मेराज अंसारी से 23 सितंबर 2022 को 50 हजार रुपये की मांग की। मेराज ने अपने खाते से 50 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

इस पर युवक ने कहा कि मां को गंभीर बीमारी है। इसके बाद मेराज को अपने झांसे में लेते हुए दवा इलाज के नाम पर धीरे-धीरे कई किश्तों में 2 लाख 25 हजार रुपये ले लिया। कुछ दिन बीतने के बाद जब दुकानदार मेराज ने उधार दिए गए पैसे की मांग की तो उसने कहा कि कुछ पैसा कारोबार में लगा दिया हूं, पैसा मिलने पर दे दूंगा। इसके बाद कई बार उससे मेराज ने मांगा तो वह आज व कल करता रहा। 26 जुलाई 2024 को मेराज को उसने गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की धमकी भी दे दिया। इसके बाद मेराज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
दुकानदार ने बताया कि आरोपी ने पहले अपना नाम गलत बताया था, जब पैसे देने में आनाकानी करने लगा तो मैंने उसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह जालसाज व धोखेबाज किस्म का व्यक्ति है। एसपी विक्रांत वीर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी को मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें