फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामूली विवाद में दुकानदार को चाकू मारा, केस दर्ज

Sat, 27 Apr 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर गांव का मामला, दुकान से गाय भगाने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने दुकानदार को चाकू मार कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया। आरोपी पक्ष के लोगों ने भी गाय को पीटने और टिनशेड में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
भटनी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव गांव के चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं। बुधवार को उनकी दुकान पर गांव के ही प्रदीप यादव की गाय चली गई। आरोप है कि दुकानदार ने गाय को डंडे से मारकर भगा दिया। इससे नाराज प्रदीप पक्ष के लोग दुकान पर पहुंचकर उपेंद्र की पिटाई करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने दुकानदार को चाकू मार दिया। शोर सुनकर जुटे लोगों ने दुकानदार को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप यादव, सुरवल यादव व सुरेश यादव पर मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपी पक्ष की गंगोत्री देवी ने दुकानदार पर गाय को पीटने और टिनशेड में तोड़फोड़ करने की शिकायत की है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि दुकान से गाय को हटाने को लेकर विवाद हुआ है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें