फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल जा रही छात्रा से दुकानदार ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। स्कूल जा रही एक छात्रा को अकेपा देख मनबढ़ दुकानदार ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों से सुनाई। छात्रा के पिता की शिकायती पर पुलिस ने आरोपी 55 वर्षीय आरिफ अली पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा सोमवार को विद्यालय जा रही थी। परिवार का आरोप है कि अभी वह घर से कुछ दूरी पर पहुंची थी कि किराना दुकानदार आरिफ अली ने उसे रोककर अश्लील हरकत कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो दुकानदार ने उसे छोड़ा। छात्रा ने घर आकर बात बताई तो परिजन आरोपी के दुकान पर पहुंचे। इससे पहले वह दुकान बंद कर भाग निकला।
इसके बाद परिजन देर शाम कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव में चर्चा है कि आरोपी इस तरह की हरकत अन्य युवतियों और महिलाओं के साथ पहले भी कर चुका है। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आरिफ अली के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें