फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजल भरवाकर भागा ट्रेलर चालक

Tue, 14 Apr 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के करौंदी बाजार स्थित बहादुर सेट फ्यूल स्टेशन पर मंगलवार को एक ट्रेलर चालक द्वारा डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने और विरोध करने पर पंप मैनेजर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक ट्रेलर चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वाहन में डीजल भरवाया। तेल भरने के बाद जब पंप मैनेजर अमित कुमार प्रजापति ने भुगतान मांगा, तो चालक भड़क उठा। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए मैनेजर के साथ अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गया। विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया पीड़ित मैनेजर ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि अभी तहरीर की जानकारी नही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें