फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुपये वापस मांगने पर दुकानदार को पीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनवरी में दुकान से लगभग 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण दिए थे दुकानदार ने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के अबूबकर नगर उत्तरी निवासी एक आभूषण दुकान ने एक दुकानदार को करीब 12 लाख रुपये का सोने का आभूषण दिया था। इसको लेकर उक्त दुकानदार ने शनिवार को पैसा देने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसमें दुकानदार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
शहर के अबुबकर नगर उत्तरी निवासी सत्येंद्र वर्मा पुत्र कृष्णचंद्र वर्मा की सोने-चांदी की दुकान श्री बालाजी ज्वेलर्स नाम से आर्य समाज गली में स्थित है। सत्येंद्र ने एक अन्य दुकानदार अमित वर्मा पुत्र विनय वर्मा निवासी रामगुलाम टोला जिसकी भी दुकान आर्य समाज गली में है। सत्येंद्र की दुकान से अमित ने जनवरी माह में 12 लाख कीमत का सोने का समान ले गया। शर्तों में मुताबिक सत्येंद्र ने 12 लाख रुपये की मांग की तो अमित वर्मा आज-कल देने का आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम लगभग 4 बजे अमित वर्मा ने सत्येंद्र को अपनी दुकान पर रुपया वापस देने के लिए बुलाया। जब सत्येंद्र अमित की दुकान पर पहुंचा तो उसने सुनियोजित तरीके से अपने भाइयों के साथ मिल जान मारने की नियत से नुकीले व धारदार कैची व लोहे की राॅड से मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें