फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोली शोभिता- झाड़ी में छिपकर देख रही थी हमला

Thu, 28 Nov 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। फतेहपुर हत्याकांड में साक्षी शोभिता द्विवेदी की जिरह बुधवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा की गई। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में गवाही के दौरान किसी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। जिरह के दौरान साक्षी ने बताया की जिस झाड़ी में मैं छिपी थी वहीं से घटना देख रही थी और शोर सुनाई दे रहा था।
आरोपितों के आने और जाने तक पूरी घटना अपनी आंख से देखी थी। आरोपियों के अधिवक्ता वीरेंद्र साहनी ने जिरह किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा अब तक 30 पेज की जिरह पूरी कर ली गई है। अपर जिला जज के निगरानी में गवाह का बयान आशुलिपिक द्वारा कंप्यूटर पर टाइप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में पहली बार इस तरह की व्यवस्था की गई है कि जिरह के दौरान क्या लिखा जा रहा है।
यह कंप्यूटर स्क्रीन पर आरोपितों के अधिवक्ता भी देख व पढ़ रहे हैं। इस तरह व्यवस्था जनपद न्यायालय में पहली बार हुई है। गवाह का शेष साक्ष्य के लिए 29 नवंबर को तिथि नियत की गई है ।़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें