फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में शिवानी, इंटर में काजल रहीं अव्वल

Mon, 16 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
प्रेस्टिज इंटर मीडिएट कॉलेज में हाई स्कूल की टापर शिवानी राव के साथ खुशीयो का इजहार करती छात्राए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रेस्टिज इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा तो इंटर में श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज सोहनरिया की छात्राओं ने बाजी मारी। हाईस्कूल में प्रेस्टिज की शिवानी राव ने 97.17 प्रतिशत और इंटर में श्री दुर्गाजी की काजल सिंह 94.80 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहीं। इन्हीं विद्यालय की छात्राओं को दूसरा स्थान भी प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


इस बार जिले मेें हाईस्कूल में 91.76 और इंटरमीडिएट में 82.29 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की है। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रेस्टिज इंटर कॉलेज की श्वेता मणि ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किया। आयुषी मौर्य और रितु कुशवाहा को 96.17, वैष्णवी पांडेय को 96.00, अपर्णा को 95.66, प्रियेश कुशवाहा को 95.16 प्रतिशत अंक मिला है। इंटरमीडिएट परीक्षा में श्री दुर्गाजी इंटरमीडिएट कॉलेज सोहनरिया की काजल सिंह 94.80 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहीं। वहीं यूपी पब्लिक इंटर कॉलेज रामनाथ देवरिया के आदर्श मणि त्रिपाठी को 94.5 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। श्री दुर्गाजी इंटरमीडिएट कॉलेज सोहनरिया की प्रतिमा को 94.40 प्रतिशत अंक मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें