सिंचाई विभाग के डांक बंगला पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैठक को जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र ने संबोधित किया।
सलेमपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी की नीतियों और देश के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कार्यकर्ताओं ने कही।
ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है। राशन कार्ड बनवाने में जमकर धांधली की जा रही है। अफसरों की लापरवाही के कारण पात्र लोग सूची से बाहर है। इस लिए इसका लाभ अपात्रों को मिल रहा है। जिला महामंत्री पं. रामविलास तिवारी ने कहा कि जनता सभी पार्टियों को देख चुकी है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से इसकी तैयारी में जुट जाए। गांवों में जाकर जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करें।
इस दौरान दीनदयाल प्रसाद, अभिनीत उपाध्याय, डा. सुमेश्वर प्रसाद, राकेश यादव, शिवशंकर गौतम, उदयनरायण तिवारी, सैय्यद फीरोज, अशोक , राजेन्द्र तिवारी, रामस्नेही, सुरेश यादव, शिवलाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।