फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से निकाली गई शिव बरात

Sun, 15 Feb 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के भलुअनी में निकाले गये ​शिवबरात में भूत-पिशाच के नृत्य की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार   स
विज्ञापन
बरहज। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को नगर सहित भलुअनी और गड़ेर में शिवालयों से धूमधाम से महादेव की बरात निकाली गई। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान था। वहीं हाथी-घोड़े, तुरहा, बैंड आदि शिवबरात की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से धूमधाम से भोले भण्डारी की बरात निकाली गई। जो गली-कूचों से होकर प्राचीन हनुमान गढ़ी पर पहुंची। जहां भक्तों ने पुष्प वर्षा करते हुए भगवान शिव की आरती उतारा। तत्पश्चात थाना मार्ग से मुख्य चौक, नगरपालिका, बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज होते हुए शिव बरात वापस मंदिर परिसर में पहुंची।
महादेव के बरात के दर्शन के लिए दोपहर से ही लोग घर के छतों, पटरियों आदि जगहों पर जमे हुए थे। बरात में लोग नाचते-गाते और जयघोष करते हुए चल रहे थे। वहीं सुंदर झांकी भी सजाई गई थी। भलुअनी शिवमंदिर से पटखौली और गांधीचौक, जबकि गड़ेर स्थित ठाकुर जी की कुटी से जलपा माई, जोगीबीर मंदिर तक बरात निकाली गई। मौके पर नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत दिनेश पाठक, शिवसहाय बरनवाल, रामेश्वर जायसवाल, पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, श्याम सुंदर जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें