जिला पंचायत सभागार में बजट चौपाल को संबोधित करते सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, संवाद
देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बजट-2026 पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में चौपाल आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय बजट की खूबियों पर चर्चा की गई। बजट को आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम बताया गया।
मुख्य वक्ता सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है जो विकसित भारत के सपनों को पंख देगा। उन्होंने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधानों का उल्लेख किया। श्री मणि ने कहा कि बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक प्रयास भी शामिल हैं जो देश में बेरोजगारी को कम करने में सहायक साबित होंगे।
चौपाल की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री प्रमोद शाही रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, नीरज शाही, व्यापारी नेता हरेंद्र जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख पिंटू माैजूद रहे।