फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिवभक्तों का उमड़ा रेला, शिवालयों में गूंजे जयकारे

Fri, 11 Jul 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
श्रावण मास के पहले दिन रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजन करते श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। श्रावण मास के पहले दिन शुक्रवार को शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। पूर्वांचल के पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में बरहज स्थित सरयू नदी से जल भरकर पैदल कांवड़ियों का जत्था पहुंचा।
हर-हर, बम-बम का जयकारा लगाते हुए केसरियाधारी कांवड़ियों ने गर्भगृह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिर के रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही का रूट बदल दिया।
विज्ञापन

सरयू नदी से जल भरकर पहुंची भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह चार बजे ही मुख्य मंदिर का कपाट खोल दिया। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के दक्षिणी द्वार से प्रवेश कराया गया। गर्भगृह में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस के साथ स्वयंसेवक तैनात रहे।
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं और बच्चों ने मेले का आनंद लिया। देर शाम मंदिर में आरती करने के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ।
इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और पथ प्रकाश के इंतजाम किए गए। नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग ने मंदिर के मुख्य द्वार के सामने शिविर लगाया।
नगर के खजुहा चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने मंदिर आने-जाने वालों के लिए शीतल पेयजल का इंतजाम रखा। इस दौरान एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ हरिराम यादव, कोतवाल विनोद सिंह, महंत विजय शंकर आदि मौजूद रहे। देसही देवरिया संवाद के अनुसार, महुआडीह क्षेत्र में शुक्रवार को श्रावण मास के पहले दिन शुक्रवार की सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया।
क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल, रामपुर हिरामन, बैजनाथपुर, बरवा मीरछापर, सेमरी, नौतन हथियागढ़, हेतिमपुर, अकटहिया, जंगलबेलवा, हरैया बसंतपुर, लक्ष्मीपुर कुटी, महुआडीह आदि प्रमुख जगहों पर स्थित शिवालयों में सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए।
पांच बजे तक भीड़ बढ़ गई। हर-हर महादेव के जयघोष और घंटियों की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। दोपहर तक महिलाओं की भीड़ देखने की मिली। कई जगह श्री कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मईल संवाद के अनुसार, मार्कंडेय धाम माड़ोपार मंदिर पर सावन माह के प्रथम दिन सुबह से ही पुरुष महिला का की भीड़ लगी रही। हर हर महादेव की नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े थे। जिन लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है या पूरे सावन में रुद्राभिषेक करने वालों की भी लाइन लगी रहती है पंडित द्वारा मंदिर में ही रुद्राभिषेक कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें