बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर वाहन दुर्घटना में हुई मौतों के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया है। कोठिलवा गांव के हरिश्चंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि 7 जून को उनका सात वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार दरवाजे पर खेल रहा था। उसी समय गांव के विमलेश गुप्ता के लापरवाही पूर्वक तेज गति से बाइक चलाने से उनका पुत्र चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान 19 जून को उसकी मौत हो गई थी। दूसरी दुर्घटना में चंदाचक गांव की मनोज देवी दर्ज प्राथमिकी में कही है कि उनके पति संतोष फफेलिया मोड़ से पैदल घर आ रहे थे। तभी वे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया।