फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो माह से मानदेय नहीं मिलने से शिक्षामित्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी विकास खंड के घांटी बाजार में शिक्षामित्र संघ की बैठक में दो माह से लंबित मानदेय का भुगतान करने और शिक्षामित्रों को स्थायी करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष नर्वदेश्वर पांडेय ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से शिक्षामित्र आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र 26 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार को टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को स्थायी करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि शिक्षक पद पर समायोजन होने तक शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित वेतनमान दिया जाए। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव ने किया। बैठक में सुनील सिंह, गणेश भारती, अजय ठाकुर, जगमोहन गुप्ता, रीता विश्वकर्मा, वीणा दुबे, सुमन राय, सबिता देवी और रीता देवी सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें