फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्माण में पड़ रहे बिजली के खंभों की शिफ्टिंग शुरू, काम में आएगी तेजी

Tue, 03 Mar 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हाटा शहर स्थित केन यूनियन चौराहे से आगे बिजली की खंभे लगाने का चल रहा काम।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से एनएच-28 स्थित हाटा शहर के केन यूनियन चौराहे के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर सर्विस लेन निर्माण के बीच में पड़ने वाले बिजली के खंभों की शिफ्टिंग सहित केबल व तार जोड़ने का काम एक साथ किया जा रहा है। ताकि बिजली की आपूर्ति में कोई बाधा भी न आए और सर्विस लेन का काम भी प्रभावित न हो। एनएचएआई के जिम्मेदारों का कहना है कि सर्विस लेन के निर्माण के बीच में पड़ने वाले बिजली के खंभों के शिफ्टिंग से काम में तेजी आएगी। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में पड़ने वाले सभी बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि एनएचएआई की ओर से जिले में एनएच-28 पर पांच जगहों पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है,लेकिन कुछ जगहों पर आ रही अड़चनों के चलते काम बंद पड़ा है या तो रफ्तार काफी सुस्त है,लेकिन हाटा में फ्लाईओवर निर्माण से पहले पड़ने वाली सभी अड़चनों का दूर कर ही निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए एनएचएआई जुटा हुआ है। ताकि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उसे कोई परेशानी न हो। इसी के चलते केन यूनियन चौराहे पर बनाए जाने वाले फ्लाईओवर से पहले सर्विस लेन निर्माण का कार्य पूरा किया जा रहा है। इसके बनने के बाद ही फ्लाईओवर निर्माण कार्य में गति आएगी।

फ्लाईओवर निर्माण से पहले सर्विस लेन बनाया जा रहा है। निर्माण में आ रही सभी तरह की बाधाओं को दूर करते हुए निर्माण की रफ्तार को बढ़ाया जा रहा है। सर्विस लेन में पड़ने वाले बिजली के खंभों को हटाया जा रहा है,ताकि सड़क निर्माण में कोई परेशानी न हो। इसके बनने से फ्लाईओवर निर्माण का काम भी तेजी से हो सकेगा। -ललित प्रताप पाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें