फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बार के दबाव में वरिष्ठ अधिवक्ताओं पर जारी नोटिस वापस

Tue, 30 Apr 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत दस लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका पर नोटिस जारी किया था। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के विरोध के चलते एसडीएम सदर को आखिरकार जारी नोटिस वापस करना पड़ा।
विज्ञापन

एडीजीसी मनीष सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद साहनी, हरेन्द्र साहनी, शांति स्वरूप दूबे सहित दस लोगों को पाबंद किया गया था। कार्रवाई के लिए पुलिस ने 27 मार्च 2024 को आख्या प्रेषित की थी। एसडीएम ने 22 अप्रैल 2024 को नोटिस जारी किया था। अधिवक्ताओं के विरोध करने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने 28 अप्रैल 2024 को पूर्व जारी नोटिस को वापस करने की आख्या भेजी, जिसके आधार पर एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने जारी नोटिस वापस कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें