फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रेमसागर के घर 11 से 13 के बीच आ सकते हैं सीएम

Mon, 08 May 2017 10:46 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देवरिया। शहीद प्रेमसागर के गांव टीकमपार में 11 से 13 मई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। दरअसल, शहीद के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री के आने तक शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। तब शहीद के परिवार वालों से सीएम योगी की फोन पर हुई वार्ता में उन्होंने तेरहवीं से पहले गांव आने का वादा किया था। प्रशासन ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाटपाररानी के एसडीएम और सीओ ने सोमवार को टीकमपार का दौरा किया। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन


बावजूद इसके प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि शहीद प्रेमसागर के ब्रह्मभोज से पहले मुख्यमंत्री ने टीकमपार आने की बात कही है, इसलिए तैयारियां की जा रही है। भाटपाररानी के एसडीएम रामकृष्ण यादव और सीओ बैजनाथ सोमवार की सुबह 11 बजे शहीद के गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवारवालों से बातचीत की और दिक्कतों के बारे में जाना। शहीद के बड़े बेटे ईश्वरचंद के साथ गांव का दौरा किया। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए स्थान को भी देखा गया। टीकमपार की दलित बस्ती की सड़कों की हालत को भी परखा। अधिकारियों का काफिला दलित बस्ती पहुंचते ही लोग घरों से निकल आए। दलित बस्ती के लोगों को उम्मीद जागी है कि अब गांव का कायाकल्प हो जाएगा।

अधिकारियों ने उस स्थान को भी देखा जहां शहीद प्रेमसागर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया है, क्योंकि इसी स्थान पर शहीद के सम्मान में स्मारक बनेगा। मुख्यमंत्री ने टीकमपार में शहीद प्रेमसागर के नाम पर स्कूल का नाम रखने की बात भी कह रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें