फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गूंजे शबद-कीर्तन

Wed, 25 Nov 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गुरुनानक प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन करते श्रद्धालु,
विज्ञापन
देवरिया। न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में मंगलवार को सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शबद-कीर्तन, गुरुवाणी और अटूट लंगर के माध्यम से सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत 23 नवंबर से चल रहे अखंड पाठ के मंगलवार सुबह 10 बजे समापन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी और शबद-कीर्तन का श्रवण किया। दिनभर चले लंगर में सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी दामोदर सिंह ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध किया था। उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नारी सम्मान और समान अधिकारों पर जोर दिया। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। अंत में विश्व में सुख-शांति और समृद्धि के लिए विशेष अरदास की गई।
इस दौरान सूबेदार मेजर अवतार सिंह, जगजीत सिंह, देवेंदर सिंह, विनीत सिंह, रविंदर सिंह, मन्ना सिंह, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, गगनदीप कौर, राजेश सिंधी, सुमित कौर, बलविंदर कौर, हरपाल कौर माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें