फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भीषण कटौती और ट्रिपिंग ने उमस भरी गर्मी में किया परेशान

Thu, 25 Sep 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। भीषण बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रात को फाॅल्ट और कटौती के चलते लोगों को घर छोड़कर सड़क पर टहलना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बिजली निगम के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के पांडेय चक और देसही देवरिया के इमलिया उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति की जा रही है। एक ही लाइन से दो उपकेंद्र को आपूर्ति का खामियाजा करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता दिन तो किसी तरह काट ले रहे हैं, मगर रात को भीषण कटौती और ट्रिपिंग से हाहाकार मच जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुस्तमपुर फीडर में हर पांच मिनट बाद बिजली कट रही है। फिर आधे घंटे बाद आ रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं के बिजली के उपकरण खराब हो रहे है। इसके अलावा प्रचंड गर्मी में रतजगा करना पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारी और अधिकारी ओवरलोड बताकर मामले से पाला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें