फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एडीजे ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Thu, 25 Sep 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। सचिव ने बताया कि पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना अत्यंत जरूरी है। समाज को उनके सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। सचिव द्वारा केंद्र पर उपस्थित पीड़िताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके अधिकारों के बारें में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वन स्टाप सेण्टर पर साफ-सफाई, सुरक्षा व विधिक साक्षरता के लिए वन स्टाप सेण्टर की केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को तत्काल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें