पिता वाराणसी में पुजारी
मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। गांव निवासी विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, ने थाने में दी तहरीर में बताया कि घर में उनके और उनकी बहन के कीमती जेवर रखे थे।
रविवार को खुली अलमारी, उड़ गए होश
रविवार को जब विमलेश मिश्र की बहन अपने जेवर मांगने घर पहुंची, तो अलमारी खोलते ही दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी पूरी तरह खाली थी। शक होने पर जब किशोर से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह मोमोज खाने के लिए सारे जेवर डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे चुका है।
थाने पहुंचा पिता, तीन नामजद
देर शाम किशोर के पिता रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।