फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर खुलेंगे सात अरबन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर

Thu, 28 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर शहर सहित जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में सात अरबन हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें शहर में दो, सलेमपुर, रुद्रपुर, भााटपाररानी, लार व बरहज में एक-एक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हैं। इसके लिए डॉक्टरों की नियुक्ति कर ली गई है। जल्द ही केंद्रों को शुरू कर दिया जाएगा। इससे डेढ़ लाख लोगों को घर के नजदीक इलाज की सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन

लोगों को चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए नगर क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में डेढ़ लाख की आबादी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पचास हजार की जनसंख्या पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए दूरी तय करती पड़ती है। जनता की सुविधा के लिए पंद्रह से बीस हजार की आबादी पर नगरीय क्षेत्र में अरबन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाने हैं। इसके तहत सात स्थानों पर केंद्र खोले जाएंगे। अस्पताल करीब चौदह सौ वर्ग मीटर के किराए के भवन में होगा। इसमें एक ओपीडी कक्ष, एक औषधि भंडार व वितरण कक्ष होगा। इसके अलावा टीकाकरण व स्टाफ नर्स के लिए एक-एक कक्ष होगा। जबकि एक वेटिंग रूम और एक वेलनेस कक्ष तथा एक डे केयर रूम होगा। जबकि दो शौचालय होंगे।
यहां एमबीबीएस चिकित्सक तैनात रहेंगे, जों केंद्र पर आने वाले मरीजों का इलाज करेंगे। बच्चों, गर्भवती के टीकाकरण तथा गर्भवती की जांच भी की जाएगी। गंभीर मरीज के आने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाएगा। इसके खुल जाने से लोगों को घर के नजदीक ही इलाज की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

-
इनकी होगी तैनाती
- अरबन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, एक एएनएम, एक सफाईकर्मी व एक सपोर्ट स्टाफ की तैनाती की जाएगी।




इन स्थानों को किया गया है चिह्नित
देवरिया। नगर क्षेत्र में खुलने वाले स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्थान चिह्नित हो गए हैं। नगर पालिका देवरिया के भुजौली कालोनी और सकरापार में अस्पताल खुलेंगे। वही, नगर पंचायत सलेमपुर में सोहनाग मोड़, रुद्रपुर में मदनपुर बाईपास, भटपाररानी में फुलवरिया रोड तथा लार के धवरिया वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा। जबकि नगर पालिका बरहज में अभी स्थान का चयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अरबन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही ये केंद्र कार्य करने लगेंगे। इसके लिए छह डॉक्टरों की नियुक्ति कर ली गई है।
- डॉ. राजेश कुमार झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें