फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात चौकी प्रभारी बदले, पांच दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 07 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए एसपी अभिजीत आर शंकर ने 53 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों और शाखाओं में नई तैनाती दी गई है। इस बदलाव के चलते सात पुलिस चौकियों पर नए प्रभारी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पांच दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है। लाइन हाजिर किए गए दरोगाओं में प्रीतम भारती, सुभाष चंद्र यादव, महेंद्र यादव, परवेज अहमद और मनोज कुमार उपाध्याय के नाम शामिल हैं।
एसपी कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली के गरुणपार चौकी के प्रभारी वरुण सिंह को फील्ड यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। इनकी जगह अवनीश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात लवकुश यादव को सदर कोतवाली भेजा गया है। जीत बहादुर यादव को थाना श्रीरामपुर, हेमचंद चतुर्वेदी को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पेशी कार्यालय, शीशराम चौधरी को रुद्रपुर कोतवाली और अनिल कुमार तिवारी को बरियारपुर थाने में तैनाती मिली है।
विज्ञापन

महिला उपनिरीक्षक करिश्मा यादव को आशा ज्योति केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। नितिन श्रीवास्तव को सलेमपुर कोतवाली की नवलपुर चौकी, राहुल दुबे को भटनी थाने की घांटी बाजार चौकी और राहुल राव को लार थाने की खरबनिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें